Tuesday, 10 July 2012

Himachal Govt employees have high hopes from coming JCC meet

हिमाचल में कर्मचारियों को तोहफे की आस!

शिमला चुनावी वर्ष में राज्य के पौने तीन लाख कर्मचारी बड़े तोहफों की आस लगाए बैठे हैं। संभवतः 18 जुलाई को होने वाली संयुक्त सलाहकार समिति (जेसीसी) की बैठक पर राज्य के पौने तीन लाख कर्मचारियों की निगाहें टिकी हुई हैं। अराजपत्रित कर्मचारियों के अलावा अनुबंध आधार पर लगे 35 हजार के करीब कर्मचारियों के लिए भी सरकार बैठक में बड़ी घोषणा कर सकती है। बैठक की तिथि की अधिसूचना अभी तय नहीं हुई है। सूत्रों के मुताबिक यह 18 जुलाई के आसपास हो सकती है। चुनावी वर्ष होने के चलते इस बैठक को अंतिम बैठक माना जा रहा है। इसमें कर्मचारियों की सभी मुख्य मांगों पर मंथन किया जाएगा। पिछले चार वर्षों में आयोजित जेसीसी की बैठकों में सरकार ने कर्मचारियों के लिए कोई बड़ी घोषणा नहीं की है। फरवरी महीने में हुई जेसीसी की बैठक में सरकार ने राजधानी भत्ता व एचआरए बढ़ाया था। कर्मचारियों को एरियर व डीए भी चुकता कर दिया गया था। कर्मचारी पंजाब की तर्ज पर भत्तों को जारी करने की मांग उठाते रहे हैं। जेसीसी की बैठक में 4-9-14 व ग्रेड पे का मामला मुख्य रहेगा।  कर्मचारियों की इस मांग की सरकार अनदेखी ही करती आई है। राज्य में अनुबंध आधार पर कार्यरत 35 हजार कर्मचारियों के लिए नई योजना लागू हो सकती है। इनके लिए बदलाव किया जा रहा है। समय अवधि को कम करने के अलावा अवकाश, मेडिकल सुविधा व रेगुलर कर्मचारियों की तर्ज पर दूसरे लाभ देने की तैयारी है।
July 11th, 2012

No comments:

Post a Comment