Friday, 16 December 2011

हिमाचल में पंजाब की तर्ज पर संशोधित वेतनमान की आस जगी


शिमला. पंजाब सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए संशोधित वेतनमान जारी कर दिए हैं। इससे लिपिकीय वर्ग के कर्मचारियों के वेतन में 2070 रुपए से 2550 रुपए की मासिक वृद्धि होगी। पंजाब के कर्मचारियों को यह लाभ दिसंबर, 2011 से मिलेगा। नए वेतनमान में ग्रेड-पे 400 रुपए से 600 रुपए की वृद्धि की गई है।

 पंजाब की तरफ से नए वेतनमान को संशोधित रूप में जारी करने से हिमाचल प्रदेश के करीब सवा दो लाख कर्मचारियों को लाभ पहुंचने की उम्मीद है। प्रदेश की तरफ से पंजाब के वेतनमान का अनुसरण करने से यहां के कर्मचारियों को भी इसका लाभ होगा।

 

आभार जताया

 

 सोलन. हिमाचल प्रदेश मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष बालक राम ठाकुर, महासचिव कमलेश उपमन्यु, वरिष्ठ उप प्रधान केडी तनवर और उप-प्रधान अश्वनी कुमार ने कहा कि आखिर कर्मचारियों का प्रयास रंग लाया और मिनिस्ट्रियल श्रेणी के कर्मचारियों के ग्रेड-पे में बढ़ौतरी कर पंजाब सरकार ने इस श्रेणी के कर्मचारियों का समान बहाल किया है।

 

 उन्होंने पंजाब राज्य मिनिस्ट्रियल स्टाफ यूनियन के अध्यक्ष एसएस संधु, महामंत्री रमन शर्मा को इस कार्य के लिए बधाई देते हुए कहा कि उनके प्रयासों से पंजाब सरकार ने मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों का समान बहाल किया है। हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (गुलेरिया गुट) के प्रदेश अध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया ने कहा कि अब प्रदेश सरकार इसे तुरंत लागू करे।

 

सवा दो लाख को फायदा

 

 प्रदेश में लिपिक श्रेणी के करीब सवा दो लाख कर्मचारी है, जिनको नए वेतनमान संशोधित का लाभ मिलेगा। पंजाब और हिमाचल प्रदेश के कर्मचारी इसके लिए लगातार पंजाब पर दबाव डाल रहे थे। इसके लिए प्रदेश के कर्मचारी पंजाब सरकार से भी मिले थे।

 

पंजाब में आदेश

 

 पंजाब के वित्त विभाग की तरफ से 15 दिसंबर को जारी हुए इन आदेशों के तहत कर्मचारियों को दिसंबर, 2011 से यह लाभ देने को कहा गया है। इससे उम्मीद है कि जल्द ही हिमाचल में भी ऐसा होगा।

 

विचार कर रहे हैं

 

 हिमाचल प्रदेश की चीफ सेक्रेटरी राजवंत संधू का कहना है कि पंजाब सरकार की तरफ से जारी हुई अधिसूचना को लेकर वित्त विभाग विचार-विमर्श करेगा। इसके बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

 

किसको कितना मिलेगा (राशि रुपए में)

 

 

श्रेणी पहले अब

 

 सुपरिंटेंडेंट ग्रेड-वन 18450 21000

 प्राइवेट सेक्रेटरी 18450 21000

 सुपरिंटेंडेंट ग्रेड-टू 16290 18250

 सीनियर ऑडिटर 16290 18250

 पर्सनल असिस्टेंट 16290 18250

 सीनियर असिस्टेंट 14590 17420

 स्टेटिस्टिकल असिस्टेंट 14590 17420

 जूनियर ऑडिटर 14590 17420

 सीनि. स्केल स्टेनोग्राफर 14590 17420

 ड्राइवर 8240 9880

 टेलीफोन ऑपरेटर 7810 9880

 टेलीफोन अटेंडेंट 7810 9880

http://www.bhaskar.com/article/HIM-OTH-revised-pay-scales-on-the-pattern-of-punjab-in-himachal-2645126.html

No comments:

Post a Comment