Wednesday, 13 June 2012

Patwaris to get promotion shortly

जल्द मिलेगी पटवारियों को प्रोमोशन
शिमला   संयुक्त ग्रामीण राजस्व अधिकारी (पटवारी) एवं कानूनगो संघ का प्रतिनिधिमंडल अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ सुरेंद्र ठाकुर तथा प्रदेशाध्यक्ष प्रताप सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में संघ की चिरकाल से लंबित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से मिला। इस अवसर पर संघ के सदस्यों ने मुख्यमंत्री से हमीरपुर में किए जाने वाले प्रांतीय सम्मेलन को तिथि व समय निर्धारित करने का आग्रह भी किया। मुख्यमंत्री ने संघ की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और रिक्त पदों को भरने व पटवारियों को पदोन्नति के अवसर प्रदान करने बारे मांग को शीघ्र ही पूर्ण करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रांतीय सम्मेलन के लिए समय व तिथि शीघ्र ही सूचित कर दी जाएगी। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश महासचिव राकेश शर्मा, उपप्रधान हेमराज शर्मा, वित्त सचिव सुभाष शर्मा, अखिल भारतीय प्रतिनिधि अशोक शर्मा, संयुक्त सचिव बाल किशन शर्मा व सतीश कुमार प्रचार सचिव अलवेल सिंह सहित अन्य प्रदेश स्तरीय प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
June 14th, 2012

Thursday, 7 June 2012

Chamba Girl students bring laurels to the district

चंबा की बेटियों ने छुआ आसमान

चंबा  जिला चंबा से अनपढ़ता का कलंक धोने की मुहिम में चंबा की बेटियां प्रेरणा स्रोत बनी हैं। जमा दो के बाद दसवीं कक्षा की वरीयता सूची में भी जिला की तीन छात्राओं ने अपना दबदबा कायम किया है। साथ ही एक छात्र भी सूची में अपना नाम दर्ज करवाने में सफल रहा है। इससे पूर्व जमा दो की मैरिट सूची में जिला चंबा की दो छात्राएं अपना स्थान बनाने में कामयाब रही थीं। अहम है कि गुरुवार को घोषित दसवीं कक्षा के बोर्ड परीक्षा परिणाम ने चंबा का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया। जिला के चुवाड़ी से संबंध रखने वाली छात्रा ने प्रदेश भर में प्रथम स्थान हासिल कर जहां अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है, वहीं यह भी साबित कर दिया है कि चंबा की बेटियां कुछ दिखाने का माद्दा रखती हैं। उल्लेखनीय है कि पूर्व में स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित तीनों संकाय के वार्षिक परीक्षा परिणाम में जिला चंबा की दो छात्राओं ने मैरिट सूची में स्थान हासिल किया था। इस फेहरिस्त में भारतीय पब्लिक स्कूल चंबा की छात्रा यामिनी मल्होत्रा ने विज्ञान संकाय में प्रदेश भर में  दसवां स्थान हासिल किया। वहीं जिला के दुर्गम क्षेत्र सलूणी की वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हिमगिरी की बिल्लो देवी ने कला संकाय में सातवां स्थान हासिल कर अपनी सफलता के झंडे गाड़े हैं। उधर, गुरुवार को बोर्ड द्वारा मार्च माह में ली गई दसवीं कक्षा के परीक्षा के परिणाम में जिला चंबा ने मैरिट सूची में चार स्थानों पर अपना कब्जा जमाया है। इसमें चुवाड़ी की साक्षी ने 679 अंक लेकर राज्य भर व मैरिट सूची में प्रथम स्थान हासिल किया है। इसी तरह सीनियर सेकेंडरी समोट के छात्र अक्षय कुमार ने सूची में पांचवां और चंबा के  महर्षि दयानंद आदर्श विद्यालय की छात्रा निखार शर्मा ने छठा और चुवाड़ी के हिमालयन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा शिल्पा जरयाल ने मैरिट सूची में दसवां स्थान हासिल किया है। उधर, चंबा स्थित उच्च शिक्षा विभाग के उपनिदेशक विजय सिंह ठाकुर का कहना है कि चंबा जिला के लिए यह गौरव की बात है कि मैरिट सूची में चार बच्चों ने स्थान हासिल किया है। उनका कहना है कि  बच्चों के इस बेहतर प्रदर्शन ने जिला का नाम प्रदेश भर में रोशन किया है। उधर, चंबा जिला के बुद्धिजीवी वर्ग का मानना है कि स्कूल शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाओं के अब तक घोषित नतीजों में अपनी बेहतरीन परफार्मेंस दी है।
June 8th, 2012
धर्मशाला. हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने गुरुवार को दसवीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। इसमें लड़कियों ने अपना दबदबा बरकरार रखा है। परिणाम 63.65 फीसदी रहा है। मेरिट सूची में किड्स कैंप पब्लिक स्कूल चुवाड़ी (चंबा) की साक्षी ने 679 अंकों के साथ प्रदेश भर में प्रथम स्थान हासिल किया। एनडीपी सीनियर सेकंडरी स्कूल गलोड़ (हमीरपुर) की अनिका शर्मा, सेंट पब्लिक स्कूल हरेटा के वरुण और एसवीएम हाई स्कूल निथेड़ की अनुपमा भारती ने संयुक्त रूप से 674 अंक लेकर मेरिट में दूसरे स्थान पर, जबकि सरस्वती विद्या मंदिर हरिपुर सुंदरनगर के मेहुल चौधरी और गोकुल मोंटेसरी सीनियर स्कूल नैहरियां के शुभम जसवाल ने संयुक्त रूप से 673 अंक लेकर प्रदेश भर में तीसरा स्थान हासिल किया है। 


मेरिट में 25 स्थानों पर लड़कियां, 8 पर लड़कों का कब्जा: मेरिट सूची में आए 35 छात्रों में 25 लड़कियां हैं। निजी स्कूलों ने 33 स्थानों पर कब्जा जमाया है। 76499 लड़कों में 47690 (62.34 फीसदी) सफल घोषित किए गए हैं। दूसरी ओर कुल 69458 लड़कियों में 44699 (64.35 फीसदी) सफल रहीं। बोर्ड के चेयरमैन बलराम शर्मा ने बताया कि कुल 92,389 परीक्षार्थी सफल हुए हैं जबकि 25688 छात्रों को कम्पार्टमेंट लगी है। 
4     शिवानी भडवाल      हिमकिड्स कान्वेंट स्कूल जवाली  672
4     सुनिधि पटियाल       एसवीएम विकास नगर             672
5     अक्षय कुमार         रावामा समोट                      671
5     अंशुमाली            सरस्वती विद्या मंदिर सुंदरनगर      671
5     कविता शर्मा          विवेकानंद पब्लिक देहर           671
5     ज्योति राणा           भारतीय विद्यापीठ बैजनाथ          671
5     शुभांगी पलाहनियां    सरस्वती विद्या मंदिर मंडी          671
6     निखार शर्मा          महर्षि दयानंद चंबा                670
6     अक्षय शर्मा          रावामापा हवान                    670
6     नीलम चौधरी         आर्यन पब्लिक स्कूल झीड़ीवाला   670
7     आंचल देवी          आर्यन पब्लिक स्कूल झीरीवाला    669
7     अभिषेक चौहान      हिम सर्वोदय सीसे स्कूल घुमारवीं   669
8     नेहा शर्मा             सेंट पब्लिक स्कूल हड़ेटा          668
8     मोनिका गुलेरिया      क्रीसेंट स्कूल बनूरी                668
8     तान्या पठानिया       अवर ऑन इंग्लिश स्कूल शाहपुर   668
8     डोली राणा           डीएवी गोहर                      668
8     हिमानी               आर्या पब्लिक स्कूल बंगाणा       668
9     लवीना               डीएवी पब्लिक गोहर              667
9     अमित कुमार         धार पब्लिक स्कूल कैलाशपुर      667
9     दीपिका गुलेरिया      भारतीय विद्यापीठ बैजनाथ          667
9     अंजलि               एसडी पब्लिक स्कूल हमीरपुर      667
9     यामिनी               विवेकानंद पब्लिक रामनगर        667
9     प्राक्षी शर्मा            डीएवी पब्लिक लठियाणी          667
9     शामिली शर्मा         ईशान पब्लिक हार (समलोटी)     667
9     अभिषेक ठाकुर       सिडलिंग स्कूल देहरा बिलासपुर    667
9     पूजा देवी             आर्यन पब्लिक स्कूल झीड़ीवाला   667
10   शिल्पा जरयाल       हिमालयन पब्लिक चुवाड़ी         666
10   विनय मन्हास         सरस्वती विद्या मंदिर दियोल        666
10   अभिषेक चौहान    भारतीय पब्लिक स्कूल जोगिंद्रनगर      666

http://himachalpradesh.punjabkesari.in/chamba/fullstory/122261134_215618-